आप सब 'पाखी' को बहुत प्यार करते हैं...

गुरुवार, मार्च 08, 2012

रंग-रंगीली होली आई


आज होली का त्यौहार है. इस बार होली हम इलाहाबाद में मना रहे हैं. खूब रंग खेलेंगें और फिर ढेर सारी गुझिया और कचौरी भी तो खानी है. होली पर पापा ने हमारे लिए यह सुन्दर सी कविता भी रची है-

होली आई, होली आई,
रंग-रंगीली होली आई।
आओ पाखी, आओ तन्वी,
मिलजुल सभी मनाएं होली।

पाखी ने भर ली पिचकारी,
अब देखो किसकी है बारी।
उसने सबको ही रँग डाला,
लाल, गुलाबी, नीला, काला।

अब आई गुलाल की बारी,
संग में गुझिया की तैयारी।
सब मिलकर के गुझिया खाएं,
पाठ प्यार का रोज पढ़ाएं।


होली-पर्व पर अप सभो को रंग भरी बधाइयाँ और आपका प्यार और स्नेह तो मिलेगा ही !!

12 टिप्‍पणियां:

Yashwant R. B. Mathur ने कहा…

बहुत ही बढ़िया
आपको महिला दिवस और होली की सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएँ।

सादर

मदन शर्मा ने कहा…

बहुत सुन्दर पाखी ..होली की ढेर सारी शुभकामनाएं

रेखा ने कहा…

इलाहाबाद की पहली होली की बहुत -बहुत बधाई

प्रवीण पाण्डेय ने कहा…

आपको होली की रंगारंग शुभकामनायें..

ममता त्रिपाठी ने कहा…

bahuta acchi kavita.
holi aur mahila diwas ki shubhakamanayen

Hindi Tech Guru ने कहा…

होली की ढेर सारी शुभकामनाएं...ईश्वर इस होली पर आपके परिवार में खुशियों के नये नये रंग भरे ।

Shah Nawaz ने कहा…

होली की ढेरों शुभकामनाएँ!

मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा…

wah re rachna...
holi ki shubhkamna pakhi....

Shahroz ने कहा…

पाखी ने भर ली पिचकारी,
अब देखो किसकी है बारी।
उसने सबको ही रँग डाला,
लाल, गुलाबी, नीला, काला।

...Wao Pakhi..Its great.

Shahroz ने कहा…

Belated Happy Holi & Happy Womens day.

दीनदयाल शर्मा ने कहा…

होली / दीनदयाल शर्मा

रंगों का त्यौंहार जब आए
टाबर टोल़ी के मन भाए।

नीला पीला लाल गुलाबी
रंग आपस में खूब रचाए।

रंग की भर मारें पिचकारी
'होली है' का शोर मचाए।

सूरत सबकी एक-सी लगती
इक दूजा पहचान न पाए।

बुरा न माने इस दिन कोई
सारा ही रंग में रच जाए।।

Unknown ने कहा…

Allahabadi Holi mubarak ho Pakhi.