आप सब 'पाखी' को बहुत प्यार करते हैं...

मंगलवार, मार्च 31, 2015

जोधपुर में मण्डोर की सैर


हम लोग 16 मार्च को इलाहाबाद से जोधपुर आ गये। अब पापा का ट्रांसफर जोधपुर हो गया है।  पापा यहाँ निदेशक डाक सेवाएं, राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र-जोधपुर पद पर कार्यरत हैं।      


 बेहद खूबसूरत शहर है जोधपुर, बस यहाँ पर सूरज दादा थोड़ा ज्यादा परेशान करते हैं।  यहाँ आने के बाद तो हम रोज घूम ही रहे हैं। स्कूल खुलने से पहले फुल मस्ती।  अपनी हॉलीडेज हम यहाँ खूब इंजॉय कर रहे  हैं। 


21 मार्च को हम  सुबह  मण्डोर घूमने गए। वाकई इसे देखकर बहुत अच्छा लगा।  यहाँ एक छोटा सा म्यूजियम भी है। 


आप भी कभी जोधपुर आएं तो मंडोर जरूर जाएँ।  

मंगलवार, मार्च 24, 2015

हैप्पी बर्थ-डे जोधपुर में


हर बार नई-नई जगह हैप्पी बर्थ-डे का सेलिब्रेशन। है न मजेदार बात। इस बार 25 मार्च को हम अपना जन्मदिन जोधपुर-राजस्थान में मनाएंगे। कानपुर, पोर्टब्लेयर, वाराणसी, इलाहाबाद के बाद इस बार का जन्मदिन जोधपुर में। 


आप सभी के आशीर्वाद और प्यार का इंतज़ार रहेगा !!





मंगलवार, मार्च 03, 2015

फूल भी मुस्कुरा उठे

आजकल एक्जाम्स में बिजी हूँ।  कल रेनी-डे होने के चलते हॉलिडे खूब इंजॉय किया। बारिश के चलते तो हमारे लॉन के फूल भी मुस्कुरा उठे।  यह देखिये इन सबकी कितनी प्यारी-प्यारी फोटो हमने क्लिक की है।